संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन 22 वे दिन भी जारी

संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन 22 वे दिन भी जारी
Spread the love

ऋषिकेश।सर्वदलीय संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रस्तावित नेपाली फार्म टोल प्लाजा विरोध धरना प्रदर्शन 22 वे दिन भी जारी है।

सर्वदलीय समिति के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत ने बताया कल से क्रमिक अनशन प्रारंभ किया जाएगा। समिति के संयोजक संजय पोखरियाल ने कहा कि टोल प्लाजा समाप्ति के लिखित शासनादेश आने तक आंदोलन जारी रहेगा ।

धरने में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, आईसीसी सदस्य जयेंद्र चंद रमोला पूर्व प्रधान देवेंद्र रावत, भगवती प्रसाद सेमवाल ,विक्रम भंडारी, सरोजिनी थपलियाल, शोभा देवी, चंद्र मोहन भट्ट, बर्फ सिंह पोखरियाल, मनोज गुसाईं, सत्येंद्र पवार, आर्यन गिरी, सोहन सिंह रौतेला, दीपक नेगी, देव पोखरियाल, मोहन सिंह , आदि थे।

देवभूमि खबर

Related articles