सरकारी कॉलोनियों की खाली जगह में उगी झाड़ियां देंगी डेंगू सहित कई बीमारियों को आमंत्रण
देहरादून।कोविड-19 और ब्लैक फंगस के प्रकोप के बीच सरकार ने बारिश में आने वाली मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव को लेकर गाइडलाइन जारी की है। लेकिन अच्छी खबर है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब काफी कंट्रोल में है लेकिन ब्लैक फंगस का कहर फिर भी जारी है। इन्हीं गंभीर हालातों को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग ने अब बारिश में आने वाली डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। ताकि समय रहते लोग इस तरह की बीमारियों से अपना बचाव कर सकें। जून से नवंबर तक डेंगू वायरस फैलने का ज्यादा खतरा रहता है।
सरकार एक और जंहा कोरोना से निजात पाने को लेकर मशक्कत कर रही है वंही दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन डेंगू की दस्तक को लेकर सतर्कता बरत रहा है। बरसात शुरु होते ही डेंगू पनपने का खतरा पैदा हो जाता है ।सरकारी महकमे इसको लेकर बिगत माह से रणनीति बनाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है।लेकिन दूसरी ओर देहरादून में कई सरकारी रिहायशी कॉलोनियों के पास खाली पड़ी जगहों में घास ,फूस औऱ झाड़ियां उगने से डेंगू के साथ-साथ कई अन्य बिमारियों को आमंत्रण दे रही है।
समय रहते सम्बंधित विभाग सरकारी कॉलोनियों में उगी घास फूस और झाड़ियों को नही कटवाती है तो आने वाले समय में कोरोना की तरह सरकार को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी से दो चार होना पड़ सकता है।।

