सीएम ने दिए सख्ती से लॉक डाउन का पालन करने के आदेश

सीएम ने दिए सख्ती से लॉक डाउन का पालन करने के आदेश
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रशासनिक अधिकारियों को लॉक डाउन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी आग्रह किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में 31 मार्च 2020 तक लॉक डाउन किया गया है। उन्होंने कहा कि आपका सुखद स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अतः आप इस अवधि तक सहयोग दें। कृपया इस अवधि में अपने घर पर ही रहें।
कहा कि कोरोना वायरस हमारे लिए एक नई चुनौती लेकर आया है। इससे निपटने लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। बिजली, पानी, हेल्थ, सैनिटेशन, परिवहन जैसी आवश्यक सुविधाएं पहले की ही तरह उपलब्ध हैं। खाद्यान्न, तेल, सब्जियां, फल, पेट्रोल, डीजल आदि रोजमर्रा की जरूरतों की सप्लाई में भी किसी तरह की कमी नहीं है। आगे भी सभी आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित की जाएंगी। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकारी प्रामाणिक सूचनाओं पर विश्वास रखें।

देवभूमि खबर

Related articles