सोलह श्राद्धों में अष्टमी व नवमी श्राद्ध सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण श्राद्ध माना जाता है:प्रताप सिंह नेगी
अल्मोडा।सोलह श्राद पितृ पक्ष आश्विन भादो मास के कृष्ण पक्ष मे एक धार्मिक आस्था के तौर पर विधि विधान से होता है। उत्तराखंड में सभी धार्मिक आस्था के साथ साथ ये पितृ पक्ष सोलह श्राद्ध भी एक महत्वपूर्ण आस्था है।उत्तराखंड के पलायन के बाद लगभग 25सालो से पित पक्ष सोलह श्रादों में गिरावट आ रही है। जैसे जैसे उत्तराखंड हर त्यौहार लुप्त होते जा रहे हैं वैसे वैसे ये सोलह श्राद्ध भी लुप्त हो रहे हैं।दस सितंबर को पूरिणमा श्राद से लेकर 25 सितंबर अमावस्या श्राद्ध सर्वपितृ अमावस्या, सर्व पितृ अमावस्या का श्राद्ध महालय श्राद्ध।
प्रताप सिंह नेगी बताया सोलह श्राद्धों में अष्टमी व नवमी श्राद्ध सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण श्राद्ध माना जाता है।सोलह श्रादों मे पितृपक्ष श्रादु होता है। अष्टमी नवमी को अधिकतर माता पिता का एक साथ श्राद्ध होता है।।
एक दिन पहले अपने अपने मां बाप के लिए उपवास रखा जाता है जिससे उत्तराखंड की भाषा में हभीग कहते हैं ये हभीग के दिन शाम को खाया जाता है खाना बना कर सबसे गाय को गौ ग्रास देते हैं उसके बाद खाना खाते हैं अगले दिन शुबे पंडित को व बहन बेटियों को बुलाया जाता है पडित के द्धारा विधि विधान से सोलह श्राद्धों का मंत्र होता है उसके बाद पडित का बैकर व गाय का गौगुरास व बहन बेटियों को भी दक्षिणा दिया जाता है।
नेगी बताया समय के अभाव व अलग अलग राज्यों में नौकरी पेशे के चक्कर में बहुत से युवा लोगों को ये सोलह श्राद्धों में समय नहीं मिलता है।तब जाके कोई अष्टमी नवमी को या फिर अमावस्या को नजदीक के घाटों में या हरिद्वार में या काशी में अपने पितरों का श्राद्ध महालय को करते हैं पिंड दान कर देते हैं।
पितृ पक्ष में श्राद्ध 2022 की तिथियां :-
10 सितंबर 2022- पूर्णिमा का श्राद्ध/ प्रतिपदा का श्राद्ध
11 सितंबर 2022- द्वितीया का श्राद्ध
12 सितंबर 2022- तृतीया का श्राद्ध
13 सितंबर 2022- चतुर्थी का श्राद्ध
14 सितंबर 2022- पंचमी का श्राद्ध
15 सितंबर 2022- षष्ठी का श्राद्ध
16 सितंबर 2022- सप्तमी का श्राद्ध
18 सितंबर 2022- अष्टमी का श्राद्ध
19 सितंबर 2022- नवमी श्राद्ध
20 सितंबर 2022- दशमी का श्राद्ध
21 सितंबर 2022- एकादशी का श्राद्ध
22 सितंबर 2022- द्वादशी/सन्यासियों का श्राद्ध
23 सितंबर 2022- त्रयोदशी का श्राद्ध
24 सितंबर 2022- चतुर्दशी का श्राद्ध
25 सितंबर 2022- अमावस्या का श्राद्ध, सर्वपितृ अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध, महालय श्राद्ध।

