HTML tutorial
HTML tutorial

पंत जी ने कुली बेगार एवं जमीदारी जैसी सामाजिक बुराईयों को मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : अभिषेक त्रिपाठी

पंत जी ने कुली बेगार एवं जमीदारी जैसी सामाजिक बुराईयों को मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : अभिषेक त्रिपाठी
Spread the love

चमोली।महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं स्वतंत्रता आन्दोलन में दिए गए योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आनंद सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय प्रकाश मौर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने पंत जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्वासुमन अर्पित किए।

अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी भारत रत्न पं0गोविंद बल्लभ पंत जी एक प्रखर चिन्तक एवं दूरदर्शी कुशल राजनेता थे। जिन्होंने एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अंग्रेजों से लोहा लिया और एक आदर्श राजनेता के तौर पर समाज कल्याण की दिशा में काम किया। पंत जी ने कुली बेगार एवं जमीदारी जैसी सामाजिक बुराईयों को मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी देश को नई दिशा देने में अविस्मरणीय योगदान किया है। हिदी भाषा के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। वर्तमान में जरूरत है कि प्रत्येक नागरिक को उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। देश को आगे बढाने के लिए सभी को अपने नैतिक दायित्वों को निभाने के साथ ही एकता, अखण्डता व स्वतंत्रता को बनाये रखने में अहम भूमिका निभानी होगी। सबके द्वारा अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करना ही पन्त जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

देवभूमि खबर

Related articles