26 वर्षो से फरार ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

26 वर्षो से फरार ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी ने वांछित व ईनामी अपराधियों की गिऱफ्तारी हेतु टीमे गठित करने के निर्देश निर्गत किये गये थे, जिसके अनुपालन में अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना पुलिस व एसओजी की अलग-अलग टीमे गठित की गयी थी।जिसके क्रम में थाना कैंट की टीम द्वारा 26 वर्षों से फरार ईनामी अभियुक्त को अब्रेल चैरिटेबल अस्पताल बहरोला परवल हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।

कैंट पुलिस द्वारा गठित टीम द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सभी सम्भवित स्थानो पर लगातार दबिश दी जा रही थी। उ0नि0 दीपक धारीवाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जरिये संर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर थाना कैन्ट में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 23/1994 धारा 419/420 /467/468/471 भादवि0 में वर्ष 1997 से फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त डा0 सुधीर उर्फ शान्ति स्वरुप तिवारी पुत्र स्व0 स्वरुप चन्द तिवारी निवासी 24 पण्डितवाड़ी थाना कैन्ट देहरादून स्थायी पता- ग्राम वनगई थाना रानीपोखरी देहरादून उम्र 59 वर्ष को अब्रेल चैरिटेबल अस्पताल बहरोला परवल हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।

वर्ष 1994 में अभियुक्त डाक्टर सुधीर उर्फ शान्ति स्वरुप तिवारी पुत्र स्व0 स्वरुप चन्द तिवारी निवासी 24 पण्डितवाड़ी थाना कैन्ट देहरादून स्थायी पता- ग्राम वनगई थाना रानीपोखरी देहरादून द्वारा शस्त्र लाईसेंस हेतु अपना प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी कार्यालय मे जमा कराया गया था जिसमें उनके द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश श्री एनडी तिवारी के निजी सहायक के हस्ताक्षर से लाईसेस दिये जाने के सम्बन्ध में एक संस्तुती पत्र दस्तावेजो के साथ लगाया गया था। पुलिस जाँच में उक्त संस्तुती पत्र फर्जी पाया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना कैन्ट पर मुकदमा अपराध संख्या 23/1994 धारा 419/420 /467/468/471 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना सीबीसीआईडी लखनऊ को सुपुर्द की गयी थी, जिनके द्वारा उक्त अभियोग में आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया था। अभियुक्त डा0 सुधीर उर्फ शान्ति स्वरुप अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसे वर्ष 1997 में माननीय न्यायालय एसीजीएमद्वारा मफरुर घोषित किया गया था तथा वर्ष 2006 में अभियुक्त के ऊपर ईनाम घोषित किया गया था ।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह पूर्व में पण्डितवाड़ी में क्लिनीक चलाया करता था। परन्तु उक्त मुकदमा पंजीकृत होने के पश्चात गिरफ्तार होने के डर से वह यहॉ से फरार हो कर मेरठ चला गया । मेरठ में लगभग 04 वर्षो तक वह इधर –उधर छुपता रहा उसके पश्चात वहॉ से सीधे परवल हरियाणा चला गया । तथा वर्तमान में हरियाणा में अब्रेल चैरिटेबल अस्पताल बहरोला में पी0आर0ओ0 का कार्य कर रहा था।

पुलिस टीम में उ0नि0 दीपक धारीवाल,का0 अमित कुमार एसओजी, का0 पंकज एसओजी,का0 आशीष शर्मा एसओजी थे।

देवभूमि खबर

Related articles