HTML tutorial
HTML tutorial

भाजपा मुख्यालय में सादगी पूर्वक मनाया गया भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती 

भाजपा मुख्यालय में सादगी पूर्वक मनाया गया भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती 
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन को देखते हुए भाजपा द्वारा डॉ अंबेडकर की जयंती को सादगी पूर्वक मनाया गया। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के क्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घरों पर ही डॉ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। पार्टी मुख्यालय पर भी सोशल डिस्टेसिंग के मद्देनजर प्रतीकात्मक आयोजन किया गया। प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री ( संगठन) अजेय व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ( स्वंत्रत प्रभार ) डॉ धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित किया और डॉ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री मधु भट्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभा नंद जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनबीर चैहान, सोशल मीडिया सह प्रभारी शेखर वर्मा, राजीव तलवार आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles