हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएं:डॉ आशीष चौहान

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएं:डॉ आशीष चौहान
Spread the love

पिथौरागढ़ । आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक जनपद में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों के साथ जिला सभागार में एक आवश्यक बैठक ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएं। नोडल अधिकारी जनपद वासियों को उनके अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधानों आदि को भी इस अभियान के बारे में अवगत कराया जाए तथा इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाए। नगर निकायों में संबंधित ईओ नगर वासियों को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज क्रय करने हेतु प्रेरित करें ताकि वह हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज को लगाएं।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में भी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा। लीड बैंक अधिकारी को भी बैंकर्स को प्रेरित करने के लिए कहा।

जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत जिला कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जहां पर जनपद में राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता एवं विक्रय संबंधित विवरण एकत्रित किया।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को प्रेरित करते हुए कहा है कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को जनपद के सभी परिवार आजादी की दीपावली के रूप में मनाए तथा अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज को लगाएं।

बैठक में जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, एपीडी दिनेश, ईओ नगर पालिका पिथौरागढ़ दीपक गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles