पीएम मोदी ने घर पहुंच कर मां का आशीर्वाद लिया और साथ बैठ कर गुजराती खाना खाया

Spread the love

गांधीनगर।पीएम मोदी अपनी मां हीराबेन से गांधीनगर स्थित उनके आवास में मुलाकात करने पहुंचे। पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर हर बार मां से मिलने गुजरात जाते हैं। पीएम मोदी के घर वृंदावन सोसायटी के बाहर लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सुबह से इंतजार कर रहे थे।मोदी ने घर पहुंच कर मां का आशीर्वाद लिया और साथ बैठ कर गुजराती खाना खाया।उन्होंने करीब आधे घंटे का समय मां के साथ बिताया।मां से मिलने के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकारते पीएम मोदी रवाना हुए।पीएम मोदी के बाहर निकलते ही लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई।

देवभूमि खबर

Related articles