स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिक मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होंगे
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट, सराहनीय एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदक के लिए चयनित सभी पुलिस कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पदक के लिए चयनित 14 कार्मिकों में 8 को सेवा के आधार पर तथा 6 को विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
सेवा के आधार पर चयनित कार्मिक
1)नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, साइबर/एसटीएफ उत्तराखंड।
2)रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, नैनीताल।
3)भास्कर लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा, उत्तराखंड।
4)त्रिवेंद्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक, चमोली।
मनीष जस्वाल, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड।
5) गिरिबर सिंह रावत, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय।
6)मोहम्मद यासीन, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय।
7)दिनेश चंद्र, गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी।
विशिष्ट कार्यों के लिए चयनित कार्मिक
1)स्वर्गीय मनोज मनराल, निरीक्षक, अभिसूचना, एलआईयू देहरादून (मरणोपरांत)।
2)स्वर्गीय विनोद कुमार, उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, टिहरी गढ़वाल (मरणोपरांत)।
3)सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, उत्तराखंड।
4)नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार।
5)शान्तनु पराशर, अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस थाना, देहरादून।
6)मनोज असवाल, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान पुलिस कार्मिकों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाभाव का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सम्मान से उत्तराखंड पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी।
