पटेलनगर में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, 1.648 किलो गांजा बरामद

पटेलनगर में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, 1.648 किलो गांजा बरामद
Spread the love

देहरादून।  “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के लिए देहरादून पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पटेलनगर पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 648 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त की शाम न्यू पटेलनगर स्थित गोस्वामी चौक के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक महिला की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से गांजा बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार महिला की पहचान रेनू साहनी (27), पत्नी गणेश साहनी, निवासी गोस्वामी चौक, न्यू पटेलनगर, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0 527/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली पटेलनगर, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार तथा महिला कांस्टेबल लविता शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles