दिल्ली के कुख्यात ‘मुन्ना गैंग’ का भंडाफोड़, दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के कुख्यात ‘मुन्ना गैंग’ का भंडाफोड़, दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।दिल्ली का अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह ‘मुन्ना गैंग’ दून पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। देहरादून पुलिस ने नकबजनी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए इस गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है। गिरोह का सरगना राशिद खान दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

दिनांक 16 फरवरी 2025 को वादी विजय सिंह पटवाल निवासी शांति विहार, अजबपुर कला, देहरादून ने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई कि 15 फरवरी को दोपहर वह अपने घर को ताला लगाकर बाहर गए थे। जब रात को लौटे तो घर के ताले टूटे मिले और नगदी, चांदी के सिक्के व घड़ियां गायब थीं। इस पर थाना नेहरू कॉलोनी में मु0अ0सं0-65/25 धारा-305 ए, 331(4) भा0न्या0सं0 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया और संदिग्धों की पहचान के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली का शातिर नकबजन गैंग देहरादून में सक्रिय है और चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की फिराक में है। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 17 फरवरी 2025 को दूधली सड़क मार्ग से तीन आरोपियों—राशिद खान, फैजान और अमन को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से नेहरू कॉलोनी में हुई चोरी का सामान और अन्य चोरी का माल बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दिनांक 16 फरवरी 2025 को सुभाष नगर स्थित एक बंद घर में भी चोरी की थी। इस घटना की पुष्टि के लिए थाना क्लेमेंटाउन से जानकारी ली गई, तो पता चला कि वहां भी मु0अ0सं0-16/25 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया और घटना में प्रयुक्त बलेनो कार (नंबर DL-08-CY-8083) को भी कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में गैंग लीडर राशिद खान दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, नकबजनी, अवैध हथियार, आर्म्स एक्ट, पॉक्सो एक्ट और हत्या के प्रयास के गंभीर मामले शामिल हैं। वहीं, आरोपी फैजान के खिलाफ भी दिल्ली और देहरादून में मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में राशिद खान उर्फ सोनू निवासी त्रिलोकपुरी, थाना मयूर विहार फेज 1, पूर्वी दिल्ली (उम्र 30 वर्ष) गैंग लीडर है। फैजान निवासी पूर्वी विनोद नगर, थाना मयूर विहार फेज 1, पूर्वी दिल्ली (उम्र 24 वर्ष) और अमन उर्फ अमान निवासी त्रिलोकपुरी, थाना मयूर विहार फेज 1, पूर्वी दिल्ली (उम्र 23 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से थाना नेहरू कॉलोनी से संबंधित ₹13,500 नगद, तीन चांदी के सिक्के, दो टाइमैक्स कंपनी की घड़ियां, चोरी में प्रयुक्त औजार (चापड़, सरिया, रेंच, पेचकस) और बलेनो कार (DL-08-CY-8083) बरामद की है। थाना क्लेमेंटाउन से संबंधित तीन चांदी के सिक्के और दो जोड़ी चांदी के बिछुए बरामद किए गए हैं।

गिरोह का सरगना हिस्ट्रीशीटर राशिद खान पर दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, पॉक्सो एक्ट और कई अन्य गंभीर धाराओं के तहत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। फैजान के खिलाफ भी चोरी और नकबजनी से जुड़े मामले दर्ज हैं।

इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। इसमें उ0नि0 संजीत कुमार (थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी), उ0नि0 प्रवीण पुंडीर (चौकी प्रभारी बाईपास), उ0नि0 संदीप कुमार, हे0कां0 विद्यासागर उनियाल, कां0 संदीप छाबड़ी, कां0 बृज मोहन, कां0 श्रीकांत ध्यानी, कां0 कमलेश सजवाण, कां0 बृजमोहन कनवासी और कां0 नीरज सामंत शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles