कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 3 और सदस्य गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 3 और सदस्य गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने कारोबारी को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

मामले में गंगानगर निवासी कारोबारी अतुल गुप्ता ने 10 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अनुज गोयल नामक व्यक्ति और उसके साथियों ने उन्हें व उनके परिवार को हत्या के प्रयास और लूट के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। आरोपियों ने “पुलिस सेटिंग” का भय दिखाकर 20 से 25 लाख रुपये की मांग की तथा 2 लाख रुपये वसूल लिए।
मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0-181/2026 धारा 318(4), 308(3), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल सर्विलांस और व्हाट्सएप चैट के आधार पर पहले मुख्य साजिशकर्ता अनुज गोयल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

जांच के दौरान तीन अन्य आरोपियों — अंशुल, विवेक कुमार और आदित्य कुमार — की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने देर रात देहरादून रोड फ्लाईओवर क्षेत्र ऋषिकेश से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भी कारोबारी को डराकर रंगदारी वसूलने की साजिश में शामिल थे।

पुलिस टीम ने लगातार दबिश और मुखबिर की सूचना पर देहरादून रोड फ्लाईओवर क्षेत्र ऋषिकेश से अंशुल पुत्र मुकेश, विवेक कुमार पुत्र महेंद्र कुमार तथा आदित्य कुमार पुत्र महेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे भी कारोबारी को भयभीत कर रंगदारी वसूलने की साजिश में शामिल थे।

बरामदगी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त अंशुल के पास से 5 हजार रुपये नकद, विवेक कुमार के पास से 2 हजार रुपये नकद तथा आदित्य कुमार के पास से 2 हजार रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद हुए।

कार्रवाई को सफल बनाने में उपनिरीक्षक दिनेश राणा, उपनिरीक्षक विकसित पंवार, कांस्टेबल सौरभ वालिया, कांस्टेबल ऋतुराज सिंह, कांस्टेबल अमित राणा तथा कांस्टेबल अंगेश्वर कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

देवभूमि खबर

Related articles