5वां खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 20 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ में, उत्तराखंड के मास्टर्स खिलाड़ी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड एवं प्रवासी उत्तराखंडी मास्टर्स खिलाड़ियों के लिए 5वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन इस वर्ष 20 मार्च से 22 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर-42 इंटरनेशनल स्टेडियम में किया जाएगा। यह जानकारी खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव एवं पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी, रेफरी व इंटरनेशनल कोच डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने दी।

डॉ. रावत ने बताया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 प्लस, 40 प्लस, 50 प्लस, 60 प्लस एवं 70 प्लस से अधिक आयु वर्ग के मास्टर्स खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें उत्तराखंड के साथ-साथ देशभर से अनुभवी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस आयोजन का दायित्व खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं पूर्व हॉकी इंटरनेशनल खिलाड़ी श्री शैलेन्द्र सिंह द्वारा निभाया जा रहा है, जिन्होंने इस संबंध में उत्तराखंड इकाई को आधिकारिक पत्र भी प्रदान किया है।

डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले चार वर्षों से उत्तराखंड के मास्टर्स खिलाड़ी फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों में लगातार स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। इन उपलब्धियों के चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, खेल सचिव एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा पूरी टीम का स्वागत एवं सम्मान किया गया है।

उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी स्टेट प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं, वे 15 फरवरी तक मोबाइल नंबर 9319895526 पर संपर्क कर सकते हैं। इस वर्ष भी अधिक से अधिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने का लक्ष्य रखा गया है।

डॉ. रावत ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार भी उत्तराखंड की टीम मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री द्वारा फ्लैग ऑफ किए जाने के बाद प्रतियोगिता में भाग लेगी और पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी राज्य के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर

Next Post

माँ पाषण देवी मैया का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा, 21 जनवरी को विशाल भंडारा

Spread the love रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल स्थित माँ पाषण देवी मंदिर में मैया का जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियाँ की गई हैं तथा मंदिर को आकर्षक विद्युत लड़ियों से सजाया गया है। […]