राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं छात्र संघ समारोह का हुआ समापन
नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं छात्र संघ समारोह का समापन हो गया। समारोह के दुसरे दिन क्राफ्ट, फैंसी ड्रेस, लोक गाथा, एकल/युगल गीत व नृत्य तथा सामूहिक नृत्य का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो सुमिता श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र छात्राओं को बढ़ -चढ़कर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमरेंद्र बिष्ट सदस्य जिला पंचायत के द्वारा सत्र 2021-22 में सर्वोच्च अंक प्राप्त मंजीत व प्रीती को पुरस्कृत किया गया।
श्री बिष्ट ने अपने संबोधन में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा महाविद्यालय द्वारा संचालित सभी गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में कार्यक्रम की संयोजिका डॉ मधु बाला जुवांठा तथा छात्र संघ प्रभारी डॉ ब्रीश कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया । कार्यक्रम के समारोहक डॉ दिनेश चंद्र रहे । महाविद्यालय प्राध्यापकों में परमानंद चौहान, संदीप कुमार , चतर सिंह एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में श्रीमती रेशमा बिष्ट, विनोद कुमार, दिनेश सिंह पंवार, भुवन चंद्र डिमरी, अनिल सिंह नेगी, श्रीमती रीना, मोहनलाल आदि कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर क्राफ्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा, द्वितीय स्थान आंचल एवं तृतीय स्थान रंजीता ने प्राप्त किया । फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रंजीता, द्वितीय स्थान तनीषा और तृतीय स्थान अमृता रावत ने हासिल किया। एकल गायन में आंचल प्रथम मोनिका द्वितीय रही। युगल गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आंचल ग्रुप और द्वितीय स्थान मोनिका ग्रुप ने प्राप्त किया। इसी प्रकार एकल नृत्य में प्रथम स्थान आंचल और द्वितीय स्थान रंजीता ने प्राप्त किया । युगल नृत्य में अंजली विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान तनीषा ने द्वितीय स्थान एवं निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्थानीय लोकगाथा में कंचन चौहान प्रथम स्थान और मोनिका पंवार द्वितीय स्थान पर रही। समूह लोक नृत्य में मोनिका ग्रुप ने प्रथम स्थान , तनीषा ग्रुप ने द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान रंजीता ग्रुप ने प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि स्वरूप कृषि उद्यान पंडित श्री कुंदन सिंह पंवार, डीआरडीओ के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक त्रैपन सिंह रावत, सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग के प्रधानाचार्य श्री सी0 पी0 त्रिपाठी एवं पीटीआई श्री महिपाल सिंह, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह कुंवर, पुरातन छात्र संघ के सचिव श्री राजमोहन सिंह रावत उपस्थित रहे।
