सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान के खिलाफ प्रदर्शन, बर्खास्तगी की मांग

सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान के खिलाफ प्रदर्शन, बर्खास्तगी की मांग
Spread the love

देहरादून।सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द क्षेत्रवासियों ने उत्तराखंड सरकार में मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ी समुदाय के खिलाफ दिए गए बयान का विरोध किया। स्थानीय नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को जल्द बर्खास्त नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में सरस्वती विहार विकास समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट, श्री गजेंद्र भंडारी, श्री बी.एस. चौहान, श्री दिनेश जुयाल, श्री सुमेर चंद रमोला, श्री पुष्कर सिंह भंडारी, श्री सी.एम. पुरोहित, श्री जयपाल सिंह बर्तृवाल, श्री दीपक काला, श्री कैलाश रमोला, श्री विनोद पुंडीर, श्रीमती निर्मला बिष्ट, श्रीमती हेमलता नेगी, श्रीमती बीना असवाल, श्रीमती वैशाली रावत, श्री पुष्कर सिंह नेगी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles