चमोली पुलिस ने 6 साल से फरार वन अधिनियम का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

चमोली।थाना गोपेश्वर ने एक बड़ी कार्रवाई में वन विभाग से जुड़े एक मामले में 6 साल से फरार आरोपी प्रेम बहादुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया। आरोपी लगभग 6 साल से अज्ञात स्थान पर छिपे रहने के बाद पकड़ा गया है। थाना गोपेश्वर में पंजीकृत मु0अ0सं0 17/15 धारा 26(छ) वन अधिनियम में आरोपी प्रेम बहादुर पुत्र श्री कृष्ण बहादुर निवासी ग्राम बाजूरा, नेपाल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था और लगभग 6 वर्ष से अपनी गिरफ्तारी के डर से अज्ञात स्थान पर छिपा हुआ था। सुरागरसी/पतारसी के दौरान थाना गोपेश्वर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि प्रेम बहादुर उपरोक्त वन विभाग कोसा रेंज जोशीमठ में धारा 26 (छ) वन अधिनियम में न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी में निरुद्ध है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के स्थायी वारंट के निष्पादन हेतु सम्बन्धित न्यायालय को अभियुक्त की नियमानुसार तलबी के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को थाना गोपेश्वर में पंजीकृत उक्त अभियोग में तलब किया। आज आरोपी से पूछताछ और अग्रिम कार्यवाही के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी पुलिस द्वारा गंगा नदी किनारे डूबने वाले सम्भावित स्थानों पर लाउडहेलर के माध्यम से और चेतावनी लिखकर आमजन को किया जा रहा अलर्ट

Spread the love पौड़ी।जनपद में यात्रा सीजन शुरू होने के दृष्टिगत तथा गर्मियों के मौसम में बाहरी यात्रियों, पर्यटकों का आगमन अधिक संख्या में होता है। गर्मियों का मौसम आते ही जनपद के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत गंगा घाटों तथा श्रीनगर में अलकनंदा नदी के किनारों पर पर्यटकों/श्रद्धालुओं का जमावड़ा अधिक […]