जितेन्द्र कुमार आत्महत्या प्रकरण – पौड़ी पुलिस ने 04 अन्य अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही भेजा जा चुका है जेल

जितेन्द्र कुमार आत्महत्या प्रकरण – पौड़ी पुलिस ने 04 अन्य अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही भेजा जा चुका है जेल
Spread the love

पौड़ी।जनपद पौड़ी के ग्राम तलसारी निवासी युवक जितेन्द्र कुमार की आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली पौड़ी में मु0अ0सं0-44/2025 धारा-108 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस मामले में पुलिस लगातार विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आवश्यक साक्ष्यों का संकलन कर रही थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही मुख्य अभियुक्त हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस टीम के लगातार प्रयास और गहन जांच के परिणामस्वरूप अब इस मामले में चार अन्य अभियुक्तों—शुभंम खण्डूरी, गौरव काम्बोज, विकास शाह एवं अभिषेक गैरोला—के विरुद्ध भी पर्याप्त साक्ष्य पाए गए। इसके आधार पर पुलिस ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें  न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम इस मामले में साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से इस प्रकरण में संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते :

  1. शुभंम खण्डूरी (उम्र-29 वर्ष), निवासी- कोठारी मोहल्ला, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून
  2. गौरव काम्बोज, निवासी- बुलावाला, डोईवाला, जनपद देहरादून
  3. विकास शाह (उम्र-41 वर्ष), निवासी- हरिद्वार रोड, भानियावाला तिराहा, जनपद देहरादून
  4. अभिषेक गैरोला (उम्र-25 वर्ष), निवासी- बड़कोट, रानीपोखरी, जनपद देहरादून

देवभूमि खबर

Related articles