सुपरस्टार रजनीकांत ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन
बदरीनाथ धाम। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत आज पूर्वाह्न श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें धाम का प्रसाद भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि तमिल सुपरस्टार रजनीकांत हर वर्ष उत्तराखंड के पवित्र तीर्थों में दर्शन के लिए आते रहे हैं।
