अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार, लगभग 04 लाख रुपये की 12.77 ग्राम स्मैक बरामद

अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार, लगभग 04 लाख रुपये की 12.77 ग्राम स्मैक बरामद
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के  अभियान के तहत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से 12.77 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी बाज़ार में कीमत करीब 04 लाख रुपये आँकी गई है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम विक्रमनाथ (उम्र 50) है, जो सपेरा बस्ती, मोथरोवाला का निवासी है। उसके खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गश्त और चेकिंग के दौरान यह सफलता पुलिस टीम को मिली, जिसमें उप निरीक्षक प्रवीण पुंडीर, हेड कॉन्स्टेबल विद्यासागर उनियाल और कॉन्स्टेबल बृजमोहन कनवासी शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles