कूटा के पाँचवीं बार बने डॉ. ललित तिवारी अध्यक्ष, महासचिव बने डॉ. युगल जोशी
रिपोर्ट: ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी जगदीश पपने ने कूटा संविधान के अनुसार दिसंबर माह में आयोजित चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण कराया। कूटा की कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित है, जिसके आधार पर 2025 से 2028 तक की कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारी जगदीश पपने ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। डॉ. ललित तिवारी लगातार पाँचवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। डॉ. दीपक कुमार तीसरी बार उपाध्यक्ष और डॉ. नीलू लोदियाल दूसरी बार उपाध्यक्ष बने। डॉ. युगल जोशी महासचिव निर्वाचित हुए, जबकि डॉ. संतोष कुमार दूसरी बार संयुक्त सचिव बने।
कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. शिवांगी चनियाल निर्वाचित हुईं। डॉ. कुबेर गिनती संयुक्त सचिव चुने गए।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी और डॉ. अशोक कुमार संगीत को निर्वाचित घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. कपिल खुलबे, संतोष कुमार एवं गोपाल बिष्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

