नरेंद्र मोदी विचार मंच महानगर देहरादून की बैठक सम्पन्न, वार्ड गठन व अटल जयंती कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश जारी
देहरादून। श्री नरेंद्र मोदी विचार मंच महानगर देहरादून की एक महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष श्री दीपक वधावन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में महानगर महामंत्री श्री आनंद नौटियाल, महानगर महामंत्री श्री गोविंद सिंह रावत, महानगर महामंत्री श्रीमती गीता मौर्य एवं महानगर संयोजक श्री लक्ष्मीनारायण नवानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में महानगर के सभी 100 वार्डों के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत करने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर पूर्ण रूप से दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों को वार्ड स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं, ताकि संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाया जा सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, यशस्वी नेता स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 25 दिसंबर को गांधी पार्क, राजपुर रोड, देहरादून में माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महानगर के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए।
महानगर अध्यक्ष दीपक वधावन ने सभी पदाधिकारियों से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की।
