मिशन नव भारत ने डीएवी कॉलेज प्रकरण पर जताया कड़ा विरोध, की कार्रवाई की मांग
देहरादून । डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी गायक द्वारा कथित अभद्र भाषा के प्रयोग पर मिशन नव भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन की ओर से थाना राजपुर में प्रार्थना पत्र देकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि 11 अप्रैल 2026 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे छात्र-छात्राओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। संगठन ने इसे सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए इस प्रकार के व्यवहार को अस्वीकार्य बताया है।
मिशन नव भारत के महानगर अध्यक्ष दीपक वधावन ने अपने बयान में कहा कि “शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार की अभद्रता किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। यह हमारी सांस्कृतिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।”
संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गंभीर हो गया। आरोप है कि मंच से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे छात्र-छात्राओं और स्टाफ को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद जनाक्रोश बढ़ गया है और कार्रवाई की मांग उठ रही है।

