डीएम सविन बंसल के स्थानांतरण का विरोध, संयुक्त नागरिक संगठन ने सौंपा ज्ञापन

डीएम सविन बंसल के स्थानांतरण का विरोध, संयुक्त नागरिक संगठन ने सौंपा ज्ञापन
Spread the love

देहरादून । संयुक्त नागरिक संगठन ने जिलाधिकारी सविन बंसल के संभावित स्थानांतरण का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन सचिवालय में सौंपा। संगठन ने मांग की कि उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित न किया जाए।

ज्ञापन में कहा गया कि डीएम सविन बंसल ने सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारते हुए ईमानदार और पारदर्शी प्रशासन दिया है। उन्होंने जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की सहायता कर जनहित में सराहनीय कार्य किए हैं तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है।

संगठन ने बताया कि उनके कार्यों के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर सम्मानित भी किया गया है। ज्ञापन में कई संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, निष्पक्ष और जनहित के प्रति समर्पित प्रशासक बताया।

साथ ही, कुछ अधिवक्ताओं की ओर से उठाई गई मांगों को संगठन ने अनैतिक और जनहित के विरुद्ध बताते हुए खारिज किया है।

ज्ञापन सौंपने वालों में गिरीश चंद्र भट्ट, प्रदीप कुकरेती, सुलोचना भट्ट, राधा तिवारी, सत्य प्रकाश चौहान, उमेश्वर सिंह रावत और मोहन सिंह खत्री शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles