देहरादून में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी यूनियन ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

देहरादून में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी यूनियन ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Spread the love

देहरादून। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन एवं राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत संगठन द्वारा नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और सामाजिक समानता, न्याय तथा अधिकारों की रक्षा के लिए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी नरेश वैध, नगर निगम यूनियन शाखा उपाध्यक्ष विनोद कुमार, आशुतोष बड़क, सुनील कुमार, पप्पू, अरविंद कुमार, राजेश कुमार, चेतन सहित अन्य कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

देवभूमि खबर

Related articles