ऊधमसिंहनगर में रिकॉर्ड कार्रवाई: 2.80 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार
ऊधमसिंहनगर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त देवभूमि” संकल्प को मजबूती देते हुए एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 558.78 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी रुद्रपुर और कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 18 अप्रैल 2026 को बागवाला फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध कैंटर (UP81 FT 5851) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में सुतली के गट्ठरों के बीच छुपाकर रखे गए 18 प्लास्टिक कट्टों और 3 स्कूली बैगों से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से तीन शातिर तस्करों—संजय गुप्ता (रुद्रपुर), डीटू यादव और मोहित यादव (मैनपुरी, उत्तर प्रदेश)—को गिरफ्तार किया है। साथ ही वाहन, 5 मोबाइल फोन और 29,880 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैंल
पूछताछ में सामने आया कि यह गांजा उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से लाकर रुद्रपुर में सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार अभियुक्त संजय गुप्ता के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं और उसकी अवैध संपत्ति को सीज करने की कार्रवाई भी प्रचलित है।
इस संबंध में कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 188/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस टीम की उत्कृष्ट कार्यवाही पर 7,500 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है और स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक जीवन सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, कृष्णा टम्टा, पंकज बिनवाल (एसओजी), ललित कुमार (एसओजी) एवं भूपेंद्र आर्य (तकनीकी सहयोग) शामिल रहे।

