आरबीआई गवर्नर ने देहरादून में वित्तीय साक्षरता शिविर का किया दौरा, जागरूकता पर दिया जोर
देहरादून ।भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देहरादून जिले के भोपालपानी, बडासी और सौड़ा सरौली ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों के लिए आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का दौरा किया। यह शिविर क्रिसिल फाउंडेशन के सहसपुर स्थित वित्तीय साक्षरता केंद्र (CFL) द्वारा आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर गवर्नर ने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर बल देते हुए नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने लोगों को वित्तीय जागरूकता, समृद्धि और दीर्घकालिक स्थिरता के लिए भारत सरकार की पेंशन और बीमा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर दूरदराज और वंचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक वित्तीय शिक्षा पहुंचाने के प्रयास और तेज किए जाएं, ताकि व्यापक वित्तीय समावेशन सुनिश्चित हो सके। साथ ही प्रतिभागियों से प्राप्त जानकारी को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक साझा करने का आग्रह किया।
शिविर में बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स द्वारा बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जबकि सिक्के और नोट बदलने के लिए विशेष काउंटर भी लगाए गए। मौके पर मोबाइल एटीएम वैन की सुविधा दी गई और स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसकी गवर्नर ने सराहना की।
इस दौरान अरविंद कुमार सहित भारतीय रिजर्व बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी उपस्थित

