HTML tutorial
HTML tutorial

मोदी की वापसी पर शेयर बाजार में उछाल

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।लोकसभा चुनाव 2019 के रिजल्ट से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 348.76 अंकों की बढ़त के साथ 39160.15 के स्तर पर खुला। वहीं 114.40 अंकों की बढ़त के साथ शुक्रवार को निफ्टी 11771.40 के स्तर पर खुला।

बाजार खुलने के करीब चार घंटे बाद सेंसेक्स में 572.45 अंक यानी 1.47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही सेंसेक्स 39363.56 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी में भी तेजी का सिलसिला जारी है। 173.30 अंक यानी 1.46 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11827.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

एचडीएफसी बैंक, आईओसी, एचपीसीएल, बीपीसीएल, यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और आरआईएल के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, ओएनजीसी और बजाज ऑटो के स्टॉक्स शामिल हैं।

देवभूमि खबर

Related articles