मातृ दिवस पर एएआर रिवर डेल्स एकेडमी में कला प्रतियोगिता आयोजित, विजेता छात्र-छात्राओं को रघुनाथ सिंह नेगी ने किया सम्मानित

मातृ दिवस पर एएआर रिवर डेल्स एकेडमी में कला प्रतियोगिता आयोजित, विजेता छात्र-छात्राओं को रघुनाथ सिंह नेगी ने किया सम्मानित
Spread the love

विकासनगर। एएआर रिवर डेल्स एकेडमी में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रघुनाथ सिंह नेगी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि होता है। माता अपने बच्चों की उन्नति और भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि मां ही बच्चे का पहला विद्यालय होती है, जहां से उसे समाज और दुनिया के बारे में प्रारंभिक ज्ञान प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के भविष्य को निखारने का कार्य करती हैं और बच्चों की रचनात्मक क्षमता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कला प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने मां और बच्चे के रिश्ते को अपनी कल्पनाओं के माध्यम से चित्रों में उकेरा। प्रतियोगिता में जकिया, सरिता और अलीशा मलिक प्रथम स्थान पर रहे। वहीं प्राची, मारिया और शीराज ने द्वितीय तथा मनतशा, अलीम और आतिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, आकाश, मोहसिन, विद्यालय के प्रबंधक मोहित कुमार, उप प्रधानाचार्य ममता खत्री, समन्वयक निकिता राठौर, नाजिया, रहीमा, अन्नु, प्रिया, सोनाक्षी, रिया, रेखा, कशिश, आनंद और धीरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles