कृषि विभाग में हर मंगलवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, ऊर्जा संरक्षण को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देश

कृषि विभाग में हर मंगलवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, ऊर्जा संरक्षण को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देश
Spread the love

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत की अपील को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने कृषि विभाग में महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को निर्देश देते हुए विभाग से जुड़े सभी कार्यालयों में सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” लागू करने को कहा है।

कृषि मंत्री ने कहा कि “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत आंशिक वर्क फ्रॉम होम प्रणाली को बढ़ावा दिया जाएगा तथा प्रत्येक मंगलवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाते हुए डिजिटल कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग तथा रेशम विकास विभाग सहित सभी संबद्ध विभागों में डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए। विभागीय बैठकों, पत्राचार और प्रशासनिक कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि अनावश्यक आवागमन कम किया जा सके।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा ऊर्जा बचत को जनआंदोलन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

देवभूमि खबर

Related articles