प्रवक्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने को मोर्चा ने दी शासन में दस्तक
#मोर्चा का चाबुक चलते ही तकनीकी शिक्षा मंत्री आए हरकत में। #राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवक्ताओं की भर्ती का है मामला।
देहरादून-।जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रदेश भर के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 200 से अधिक प्रवक्ताओं के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने को लेकर सचिव, तकनीकी शिक्षा श्री रणजीत सिन्हा से मुलाकात की एवं ज्ञापन सौंपकर मा. उच्च न्यायालय में मजबूत पैरवी करने का आग्रह किया, जिस पर श्री सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए ।वैसे मोर्चा का चाबुक चलते ही तकनीकी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी हरकत में आए एवं अधिकारियों को कार्यवाही की निर्देश दिए।
नेगी ने कहा कि प्रवक्ताओं के 200 से अधिक पद रिक्त पड़े हैं, जिनमें सिविल इंजीनियरिंग के लगभग 81 पद,इलेक्ट्रिकल के 54,मैकेनिकल के 52 व फार्मेसी के 39 पद वर्तमान में रिक्त हैं; लेकिन युवाओं के भविष्य के बारे में सोचने वाला कोई नहीं है।
नेगी ने कहा कि वर्ष 2024 में सरकार द्वारा 200 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी की थी, जिसमें अर्हता संबंधित विषय में बीटेक निर्धारित की गई थी तथा मार्च 2025 में परीक्षा आहूत की गई थी, लेकिन परीक्षा होने से पहले ही मा. उच्च न्यायालय द्वारा इस निर्देश के साथ रोक लगा दी गई कि एआईसीटीई के प्रावधानों के तहत प्रवक्ता पद पर एम.टेक योग्यता होना जरूरी है तथा शीघ्र इस मामले में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने हेतु सरकार को विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए, लेकिन एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद भी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई और न ही सरकार कोई मजबूत पैरवी मा.न्यायालय में कर सकी।सूत्र बताते हैं कि बहुत जल्द वर्तमान में कार्यरत प्रवक्ताओं की पदोन्नति होने वाली है, ऐसे में गिनती के प्रवक्ता रह जाएंगे।
प्रतिनिधि मंडल में -भीम सिंह बिष्ट मौजूद थे ।

