HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी में 543 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास, विधायक सुरेश चौहान और राज्यमंत्री प्रताप पंवार रहे शामिल

उत्तरकाशी में 543 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास, विधायक सुरेश चौहान और राज्यमंत्री प्रताप पंवार रहे शामिल
Spread the love

उत्तरकाशी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, उत्तरकाशी के निर्देशन में राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी में जनपद स्तरीय मुख्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता करते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया।
आयोजित कार्यक्रम में कुल 543 प्रतिभागियों ने भाग लेकर कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान उपस्थित रहे, जबकि उत्तराखंड औषधि पादप बोर्ड के राज्य मंत्री प्रताप सिंह पंवार अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. जे.एन. नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान तथा भटवाड़ी प्रमुख ममता पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

योग दिवस के अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों और लाभार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई तथा नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योग क्रियाओं और आसनों का अभ्यास भी कराया गया।

वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक संतुलन का आधार है। उन्होंने लोगों से नियमित योग अपनाकर स्वस्थ और निरोग जीवन जीने का आह्वान किया।

देवभूमि खबर

Related articles