ऋषिकेश में आबकारी विभाग की कार्रवाई, कार से 5 पेटी अवैध देशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की कार्रवाई, कार से 5 पेटी अवैध देशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

ऋषिकेश। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच पेटी देशी शराब बरामद की है।

आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर सप्तऋषि रोड स्थित हरिपुर चुंगी के पास वाहन संख्या UK08BE-8375 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के पायदान पर रखे बैग से चार पेटी तथा डिग्गी से एक पेटी, कुल पांच पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी दिनेश पुत्र हीरालाल, निवासी हरिपुर कलां, जनपद देहरादून को मौके से गिरफ्तार कर बरामद शराब को कब्जे में लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार, रीना, आशीष चौहान और रेशमा शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles