भारी बारिश से चंद्र रोड पुल के पास भू-धंसाव, विद्युत पोल पर मंडराया खतरा; लोगों ने सांकेतिक जाम लगाकर पुल की मरम्मत की मांग उठाई

भारी बारिश से चंद्र रोड पुल के पास भू-धंसाव, विद्युत पोल पर मंडराया खतरा; लोगों ने सांकेतिक जाम लगाकर पुल की मरम्मत की मांग उठाई
Spread the love

देहरादून। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर और बहाव तेज होने से चंद्र रोड पुल के पास भू-धंसाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भू-धंसाव के चलते क्षेत्र से गुजर रही विद्युत पोल पर भी खतरा मंडराने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया कि नदी का तेज बहाव गड्ढे तक पहुंच गया है, जिससे पुल और आसपास का क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा और मरम्मत के कार्य नहीं किए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

भू-धंसाव और संभावित खतरे से नाराज स्थानीय लोगों ने चंद्र रोड पुल के समीप कुछ देर के लिए सांकेतिक जाम लगाकर प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। प्रदर्शनकारियों ने पुल की तत्काल मरम्मत, भू-धंसाव रोकने के लिए सुरक्षा कार्य और विद्युत पोल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान इस क्षेत्र में लगातार खतरा बना रहता है, इसलिए प्रशासन को स्थायी समाधान की दिशा में शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles