एनआई एक्ट के वारंटी को गुप्तकाशी पुलिस ने दबोचा, न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल

एनआई एक्ट के वारंटी को गुप्तकाशी पुलिस ने दबोचा, न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल
Spread the love

रुद्रप्रयाग। न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्तकाशी पुलिस ने धारा 138 एनआई एक्ट (परक्राम्य लिखत अधिनियम) के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, टीकाराम पुत्र घनश्याम, निवासी ग्राम फेगू, पोस्ट नागजगई, कोतवाली गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट के तहत गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।

विशेष अभियान के तहत गुप्तकाशी पुलिस टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को जिला कारागार भेज दिया गया।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने बताया कि न्यायालय से संबंधित मामलों में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी और वारंटों की तामीली के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles