भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और तिरंगा अभियान की तैयारियों पर मंथन

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी के मसूरी मंडल की बैठक गुरुवार को टाउन हॉल (तृतीय तल) में मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ आगामी राष्ट्रीय और सामाजिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मसूरी मंडल के 15 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के चयन पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा 7 अगस्त को आयोजित होने वाले तीज कार्यक्रम, 9 अगस्त की महानगर जिला तिरंगा यात्रा, 13 अगस्त की तिरंगा यात्रा, 14 अगस्त के झंडा वितरण कार्यक्रम एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, तथा 15 अगस्त के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि सभी कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा तथा संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, विजय बिंदवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, महिला मोर्चा अध्यक्षा जसोदा शर्मा, सभासद गौरी थपलियाल, अनिता धनाई, मुकेश खरोला, पुष्पदीप शर्मा, शिव अरोड़ा, अवतार कुकरेजा, रमेश कनोजिया, कमला थपलियाल, अरविंद सेमवाल, मनोज रेंगवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

