पीपलकोटी टीएचडीसी टनल हादसा घटनास्थल पहुंचे आईजी गढ़वाल, युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन

पीपलकोटी टीएचडीसी टनल हादसा घटनास्थल पहुंचे आईजी  गढ़वाल, युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन
Spread the love

चमोली। पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा आने से हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। स्थिति का जायजा लेने आईजी  गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति का निरीक्षण किया।

रेस्क्यू अभियान को और तेज करने के लिए मौके पर अंडरवाटर कैमरे, डॉग स्क्वाड और भारी क्षमता वाली पंप मशीनें तैनात की गई हैं। बचाव दल सुरंग के भीतर फंसे श्रमिकों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

एसएसपी चमोली सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और पूरे अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना है।

देवभूमि खबर

Related articles