पटेलनगर में महिला समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 6.50 लाख की स्मैक बरामद

Spread the love

देहरादून, 25 सितंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेलनगर पुलिस ने महिला समेत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 21.72 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बलेनो कार भी कब्जे में ली है।

कोतवाली पटेलनगर पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को चेकिंग के दौरान राहुल नाथ को 11 ग्राम अवैध स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त बलेनो कार के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं 25 सितंबर को पटेलनगर क्षेत्र में अलग स्थान से महिला नशा तस्कर कलावती उर्फ कैला को 10.72 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वे मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गए थे। वे स्मैक को छोटी-छोटी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला आरोपी कलावती उर्फ कैला पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल नाथ पुत्र गुलाब नाथ, निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 32 वर्ष तथा कलावती उर्फ कैला पत्नी स्वर्गीय रणजीत सिंह, निवासी राजीव नगर, चमनपुरी, थाना पटेलनगर, उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने कलावती के विरुद्ध पूर्व में दर्ज मुकदमे का भी उल्लेख किया है। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 13/25, धारा 8/21/29 एनडीपीएस अधिनियम, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून में दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक विगत 16 दिनों में पटेलनगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस अधिनियम के तहत छह और आबकारी अधिनियम के तहत चार मुकदमे दर्ज किए हैं। इस दौरान करीब 50 ग्राम स्मैक, तीन किलो गांजा, 140 बोतल अवैध देशी शराब और 18 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, महिला उपनिरीक्षक नीमा, कांस्टेबल अरविंद, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल अनिल सालार और कांस्टेबल अनिल भंडारी शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles

शुक्रवार की परेड में जवानों संग दौड़ीं एसएसपी श्वेता चौबे, परखी शारीरिक दक्षता  टिहरी गढ़वाल। पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन चंबा के परेड मैदान में साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे ने स्वयं परेड में शामिल होकर पुलिस अधिकारियों, जवानों और प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया।  परेड के दौरान एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए स्वयं दौड़ में प्रतिभाग किया और उनकी शारीरिक दक्षता परखी। वरिष्ठ अधिकारी को जवानों के बीच मैदान में सक्रिय रूप से भाग लेते देखकर पुलिस कर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि पुलिस कर्मियों को किसी भी समय चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करनी पड़ सकती है।  साप्ताहिक परेड में पुलिस कर्मियों ने अनुशासित मार्च, ड्रिल, शस्त्र संचालन और विभिन्न शारीरिक दक्षता संबंधी अभ्यास किए। एसएसपी ने शस्त्र प्रशिक्षण पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव, संचालन और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी उपयोग में लगातार दक्ष बनाया जाए।  पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की भी एसएसपी ने समीक्षा की। उन्होंने संबंधित प्रशिक्षण अधिकारियों से आउटडोर और इंडोर प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ली तथा प्रशिक्षण को पुलिस ड्यूटी से जुड़ी वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अधिक व्यावहारिक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों में अनुशासन, कानून की जानकारी, शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, जनता के साथ बेहतर व्यवहार और आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।  परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन चंबा परिसर का निरीक्षण कर व्यायामशाला, परिवहन शाखा, भोजनालय, प्रशिक्षण कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइन में स्वच्छता बनाए रखने, भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पुलिस वाहनों की नियमित फिटनेस एवं रख-रखाव, व्यायामशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित एवं प्रभावी रखने के निर्देश दिए।  एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों को नियमित व्यायाम और शारीरिक प्रशिक्षण को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। सड़क दुर्घटना, आपदा, बचाव अभियान, भीड़ प्रबंधन और अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में पुलिस कर्मियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करनी होती है। ऐसे में शारीरिक क्षमता, मानसिक सजगता और टीम भावना प्रभावी पुलिसिंग के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।