भारी बारिश की संभावना के चलते पांच जिलों में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

भारी बारिश की संभावना के चलते पांच जिलों में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Spread the love

देहरादून। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के मद्देनजर उत्तराखंड के पांच जिलों में 26 सितंबर, शनिवार को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपद में यह अवकाश घोषित किया गया है। संबंधित जिलों में कक्षा एक से 12वीं तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र 26 सितंबर को बंद रहेंगे।

प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया है। संबंधित विभागों एवं प्रशासन को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles