उत्तराखंड से दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए भाजपा के उम्मीदवार

उत्तराखंड से दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए भाजपा के उम्मीदवार
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए श्री दिनेश आर्य के नाम पर स्वीकृति प्रदान की है। भाजपा ने 4 अक्टूबर 2026 को उम्मीदवारों की घोषणा की।

भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार उत्तराखंड से दिनेश आर्य को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए रुक्मिणी मलिक (कोयल मल्लिक) को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव होना है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान 16 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

देवभूमि खबर

Related articles