HTML tutorial
HTML tutorial

बाल यौन शोषण सामग्री मामले में यूपी सिंचाई विभाग के तत्कालीन अवर अभियंता को तीन साल की सजा

बाल यौन शोषण सामग्री मामले में यूपी सिंचाई विभाग के तत्कालीन अवर अभियंता को तीन साल की सजा
Spread the love

लखनऊ। बाल यौन शोषण एवं शोषणकारी सामग्री (सीएसएईएम) के इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रकाशन और प्रसारण से जुड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के तत्कालीन अवर अभियंता सहित दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने 31 अक्टूबर 2026 को दिए फैसले में तत्कालीन अवर अभियंता रामभवन को तीन वर्ष के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, दूसरे आरोपी एवं निजी व्यक्ति नीलेश बलिराम गोरे को एक वर्ष के कठोर कारावास और जुर्माने से दंडित किया गया।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 23 अप्रैल 2022 को आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। आरोप था कि वे ऑनलाइन मंचों के माध्यम से बाल यौन शोषण एवं शोषणकारी सामग्री को एकत्र करने, प्रसारित करने और प्रकाशित करने में संलिप्त थे।

मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने महाराष्ट्र के भुसावल और जलगांव में विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली थी। इस दौरान डिजिटल उपकरण जब्त कर उनकी जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद 30 दिसंबर 2022 को दोनों आरोपियों के विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल किया गया।

विचारण न्यायालय ने 21 जुलाई 2026 को दोनों आरोपियों के विरुद्ध आरोप तय किए। सुनवाई और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद अदालत ने दोनों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

सीबीआई ने कहा है कि बच्चों के यौन शोषण एवं उनके शोषण से जुड़ी सामग्री के मामलों की जांच और अभियोजन उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे मामलों में बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों और गरिमा को सर्वोच्च महत्व दिया जाता है।

देवभूमि खबर

Related articles