HTML tutorial
HTML tutorial

रोमानिया से भारत लाया गया मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी ओलेक्सांद्र जापिचेंको, ईडी को बड़ी सफलता

रोमानिया से भारत लाया गया मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी ओलेक्सांद्र जापिचेंको, ईडी को बड़ी सफलता
Spread the love

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वांछित आरोपी यूक्रेनी नागरिक ओलेक्सांद्र जापिचेंको को रोमानिया से भारत प्रत्यर्पित कराने में सफलता हासिल की है। इंटरपोल के रेड नोटिस पर वांछित आरोपी को 17 नवंबर 2026 को भारत लाया गया। इस कार्रवाई में विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई के साथ समन्वय किया।

आरोपी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था। आरोप है कि आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर निवेशकों को हर सप्ताह 6 से 11 प्रतिशत तक भारी मुनाफा देने का लालच देकर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी की।

जांच में सामने आया कि संबंधित कंपनी मल्टी लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) आधारित पोंजी योजना संचालित कर रही थी। कंपनी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की आवश्यक अनुमति के बिना निवेशकों से बड़ी मात्रा में नकदी एकत्र की। जांच एजेंसियों के अनुसार, निवेशकों से जुटाई गई रकम को विभिन्न हवाला माध्यमों से स्थानांतरित किया गया और बाद में क्रिप्टोकरेंसी यूएसडीटी खरीदने में इस्तेमाल किया गया।

जांच में ओलेक्सांद्र जापिचेंको की भूमिका नकद जमा की गई रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने में सामने आई। बड़े पैमाने पर नकद लेनदेन की व्यवस्था करने और उसमें मदद करने में उसकी कथित संलिप्तता भी उजागर हुई।

ईडी के अनुरोध पर सीबीआई की इंटरपोल शाखा एनसीबी-नई दिल्ली ने इंटरपोल के माध्यम से आरोपी के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया था। आरोपी की लोकेशन रोमानिया में मिलने के बाद वहां की एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भारत की ओर से प्रत्यर्पण का अनुरोध भेजा गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद रोमानियाई अधिकारियों ने आरोपी को भारत प्रत्यर्पित करने की अनुमति प्रदान की।

ईडी की एस्कॉर्ट टीम रोमानिया पहुंची, जहां आरोपी को भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द किया गया। इसके बाद टीम आरोपी के साथ 17 नवंबर को मुंबई पहुंची।

सीबीआई ने बताया कि भारत में इंटरपोल के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में वह विभिन्न जांच एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भारतपोल के माध्यम से समन्वय स्थापित करती है। वर्ष 2019 से अब तक इंटरपोल के माध्यम से समन्वित कार्रवाई के जरिए 280 से अधिक वांछित अपराधियों को विदेशों से भारत वापस लाया जा चुका है।

देवभूमि खबर

Related articles