HTML tutorial
HTML tutorial

3.55 लाख रुपये की स्मैक के साथ उत्तरकाशी में तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई

3.55 लाख रुपये की स्मैक के साथ उत्तरकाशी में तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई
Spread the love

उत्तरकाशी। जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कोतवाली पुलिस ने लगातार दूसरी कार्रवाई करते हुए इन्द्रावती पुल के समीप एक व्यक्ति को 11.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 3.55 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपदभर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 16 नवम्बर 2026 की शाम इन्द्रावती पुल के पास चेकिंग के दौरान संतोष चौहान (35) निवासी अलेथ, मानपुर, उत्तरकाशी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.85 ग्राम स्मैक बरामद की। उसके विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद पंवार, हेड कांस्टेबल भास्कर प्रकाश और हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 35 मुकदमे दर्ज कर 48 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान करीब 67.50 लाख रुपये कीमत की 13.8 किलोग्राम से अधिक चरस और 106.32 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अलावा नशा तस्करी में संलिप्त चार आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। उत्तरकाशी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

देवभूमि खबर

Related articles