HTML tutorial
HTML tutorial

330 नशीले इंजेक्शनों के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, लालकुआं पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई

330 नशीले इंजेक्शनों के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, लालकुआं पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई
Spread the love

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नशा तस्कर को 330 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंश सिंह के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा तथा एसओजी प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 नवंबर 2026 को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल संख्या UK-04-AR-8254 पर सवार गुलफाम हुसैन उर्फ गंगू (34 वर्ष) पुत्र इरशाद हुसैन, निवासी गली नंबर-3, लाइन नंबर-1, आजाद नगर, थाना बनभूलपुरा, हल्द्वानी को 330 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त नशीले इंजेक्शन आरिफ निवासी बहेड़ी, बरेली से खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/60/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल गणेश गिरी, चालक कांस्टेबल खीम सिंह, एसओजी कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा और कांस्टेबल भानू प्रताप शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles