HTML tutorial
HTML tutorial

योग दिवस पर रांची में 35 हजार लोगों के साथ पीएम ने किया ️योगाभ्‍यास

Spread the love

रांची।एजेंसी।दुनिया भर में आज पांचवां योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आज रांची में हैं। पीएम मोदी ने योगाभ्‍यास से पहले रांची में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब मुझे आधुनिक योग की यात्रा शहरों से गांवों की तरफ ले जानी है, गरीब और आदिवासी के घर तक ले जानी है।

पीएम ने कहा कि मुझे योग को गरीब और आदिवासी के जीवन का भी अभिन्न हिस्सा बनाना है। क्योंकि ये गरीब ही है जो बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा कष्ट पाता है। आज देश-दुनिया के अनेक हिस्सों में लाखों लोग योग दिवस मना रहे हैं। दुनियाभर में योग के प्रसार के लिए मीडिया के साथी, सोशल मीडिया के लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं। झारखंड में योग दिवस के लिए आना बहुत सुखद अनुभव है।

पीएम मोदी ने कहा कि योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत, सरहद के भेद से परे है। योग सबका है और सब योग के है।

देवभूमि खबर

Related articles