HTML tutorial
HTML tutorial

60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए मोदी सरकार की नई पेंशन योजना

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।मोदी सरकार ने 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग किसानों को 3 हजार रुपये प्रति माह सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की योजना बनाई है। इसकी पुष्टि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्‍यसभा में की। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक सदस्‍य सवाल के जवाब में कहा कि सरकार ने सभी छोटे और सीमांत किसानों के लिए 1 पेंशन योजना को मंजूरी दी है।

इसमें कुछ शर्तें होंगी। इस योजना का मकसद ऐसे किसानों को बुढ़ापे में 1 न्यूनतम सहारा देना है, जो कोई खास बचत करने की स्थिति में नहीं होते। यह योजना उनकी आजीविका का साधन खत्म होने की स्थिति में उनकी मदद करेगी। इस योजना के तहत पात्र किसानों के 60 वर्ष की आयु के बाद प्रति माह 3,000 रुपये की न्यूनतम निश्चित पेंशन देने का प्रावधान है।

यह एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है, जिसमें 18 से 40 वर्ष की आयु तक प्रवेश किया जा सकता है। लाभार्थी जीवन बीमा निगम द्वारा प्रबंधित पेंशन फंड की सदस्यता लेकर योजना के सदस्य बनने का विकल्प चुन सकते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles