मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रस्साकस्सी तेज

भोपाल। एजेंसी।मध्य प्रदेश की सियासत में इस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया चर्चा का केंद्रीय विषय बने हुए हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रस्साकस्सी तेज हो गई है। एमपी के दतिया जिले के कांग्रेस नेता अशोक दांगी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में खुल कर सामने आ गए हैं।उन्होंने कहा है कि अगर पूर्व मंत्री सिंधिया को प्रदेश की राजनीति से दूर रखा गया तो वो 500 लोगों के साथ इस्तीफा दे देंगे।दांगी ने एक प्रेस नोट भेजकर यह जानकारी दी।

