पहाड़ी प्रजा मंडल और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमन्दों को खाद्य सामग्री और भोजन वितरित किया गया
देहरादून। दून में कई सामाजिक संस्थाए गरीबों ,निराश्रित और मजदूरों को खाद्य सामग्री बांट कर सरकार के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर चल रही है । वंही आज धरमपुर विधानसभा क्षेत्र में पहाड़ी प्रजा मंडल के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दूसरे राज्यों से आये मजदूर और फुटपाथ, झुग्गी झोपड़ी पर निवास कर रहे ऐसे असहाय लोग ,जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री और भोजन पैकेट वितरित किये गए । पहाड़ी प्रजा मंडल के अध्यक्ष वीर सिंह पंवार और भाजपा महानगर के सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल के नेतृत्व में जरूरतमंदों के लिए कारगी चौक में भोजन पैकेट की व्यवस्था की जा रही है । जिसमें पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग मिल रहा है । कारगी चौक में गरीब मजदूरों सफाई कर्मचारियों और जरुरतमंद भी भोजन कर रहे हैं । इस व्यवस्था को प्रजामंडल के महामंत्री समाजसेवी अनुराग पंत, राजेन्द्र पंवार,भाजपा युवामोर्चा के निर्मल जगुडी़, सौरभ उनियाल, जमुना प्रसाद डंगवाल भाजपा नेता राजेन्द्र चौहान कीर्ति पंवार, विनोद रावत, आदि का विशेष सहयोग से किया जा रहा है।

