अधिकारी कोरोना वायरस के रोकथाम संबधी जागरूकता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते :प्रवेश डंडरियाल
उत्तरकाशी ।जनपद में कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण को लेकर मुख्य विकास अधिकारी प्रवेश चंद डंडरियाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में संक्रमण के बचाव को लेकर जन-जागरूकता संबंधित कार्यों की महत्वपूर्ण बैठक ली ।
उन्होंने कहा कि संबन्धित अधिकारी कोरोना वायरस के रोकथाम संबधी जागरूकता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते, प्रचार -प्रसार के माध्यम से लोगों को वैश्विक महामारी के बचाव की जानकारियां विभिन्न माध्यमों से प्रदान करें । जिससे कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सके ।
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी वायरस के नियंत्रण को लेकर अधिक से अधिक प्रचार करना सुनिश्चित करें । कार्यालय प्रपत्रों में भी दो गज दूरी मास्क जरूरी संक्रमण के बचाव को लेकर वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किये जाने व आमजन मानस को बचाव संबंधी जानकारियां प्रदान की जाए ।ताकि संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सके ।
पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, आबकारी, परिवहन, चिकित्सा, नगर पालिका, नगर निकाय, आदि विभाग वायसर के नियंत्रण संबधी जागरूकता को लेकर किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें ।
तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने घरेलू गैस सिलेंडरों पर “मास्क नहीं, तो गैस नहीं के इस्टीकर चस्पा कर आमजनमानस को वायरस से बचाव का संदेश देते हुए उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाजिक दूरी का अनुपालन व फेस मास्क, सेनिटाइजर, साबुन का प्रयोग, सामाजिक दूरी का सदैव ध्यान रखने भीड-भाड वाले स्थानो से दूर रहने, सार्वजनिक यात्रा के दौरान उचित दूरी बनाये रखे ।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से मास्क पहनने व सामाजिक दूरी की अनिवार्यता के संबंध में जिला विकास अधिकारी प्रभावी रुप से कार्य करना सुनिश्चित करें । विभिन्न माध्यमों से संक्रमण के बचाव को लेकर प्रचार-प्रसार किया जाए
बैठक में पुलिस अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा, पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे

