जिला मानिटरिंग समिति द्वारा क़वारन्टीन सेंटरों का किया गया निरीक्षण
उत्तरकाशी ।उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में जिला मानिटरिंग समिति के सदस्य सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्गा शर्मा, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, अध्यक्ष बार एसोसिएशन आंनद सिंह पंवार तथा डॉक्टर हरेंद्र कुमार यादव द्वारा टैक्सी स्टैण्ड भटवाड़ी रोड़ एवं बस स्टैण्ड व क्वारंटीन सेन्टर होटल महिमा रिसाॅर्ट नेताला का भौतिक निरीक्षण किया गया ।
प्रबन्धक आशीष कुड़ियाल द्वारा समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया कि उक्त क्वांरटीन सेन्टर में सभी क्वारंटीन मरीजों को खाना समय पर दिया जा रहा है ।प्रतिदिन होटल प्रबन्धन द्वारा क्वारंटीन कक्षों की सफाई व सैनैटाईज किया जा रहा है।
क्वांरटीन सेन्टर होटल महिमा रिसाॅर्ट का निरीक्षण किये जाने पर निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा क्वांरटीन केन्द्र में रह रहे कोविड मरीज उदय सिंह नेगी, निवासी ज्ञानसू उम्र 50 वर्ष से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त क्वारंटीन केन्द्र में रोगियों को खाना समय से मिल रहा है तथा डाॅक्टर नियमित रूप से कोविड मरीजों का उपचार कर रहे हैं होटल प्रबन्धन द्वारा क्वारंटीन कक्षों की भी नियमित रूप से सफाई की जा रही है।
समिति के सदस्यों द्वारा उक्त क्वारंटीन सेन्टर के नोडल अधिकारी दशरथ प्रसाद नौटियाल तथा प्रबन्धक आशीष कुड़ियाल को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन कम से कम दो से तीन बार क्वारंटीन सेन्टर में साफ सफाई तथा क्वारंटीन कक्षों को नियमित रूप से आवश्यकतानुसार सैनेटाईज किया जाये।
होटल महिमा रिसाॅर्ट, नेताला में क्वारंटीन मरीज जसप्रीत, निवासी डुण्डा द्वारा समिति के सदस्यों को बताया गया है कि उक्त क्वारंटीन सेन्टर में कोविड मरीजों को प्रतिदिन नाश्ता प्रातः 9ः00 बजे, दोपहर भोजन अपराहन् 12 से 1 बजे के बीच तथा रात्रि भोजन 9ः00 बजे करवाया जाता है। चाय प्रातः 8ः00 बजे व सांय 4ः30 बजे होटल प्रबन्धन द्वारा कोविड मरीजों की दी जाती है। इसके अतिरिक्त उक्त क्वारंटीन सेन्टर में सभी कोविड मरीजों द्वारा नोडल अधिकारी, होटल प्रबन्धन द्वारा कोविड सम्बन्धी दिये जा रहे सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जा रहा है।
होटल महिमा रिसाॅर्ट, नेताला में क्वारंटीन मरीज पवन प्रसाद तथा बचन सिंह निवासी ग्राम भुक्की, तहसील भटवाड़ी द्वारा समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया है कि क्वारंटीन केन्द्र में रोगियों को पर्याप्त गुणवक्ता युक्त समय भोजन दिया जा रहा है 17 अक्टूबर 2020 को कोविड सैम्पलिंग होने पर 19 अक्टूबर को हम लोगों की कोविड रिपोर्ट पाॅजीटिव आने पर उक्त क्वारंटीन केन्द्र में हम लोग दिनांक 19 अक्टूबर को क्वारंटीन हुए हैं l क्वारंटीन केन्द्र में भर्ती होने के समय हम लोगों में कोविड के हल्के लक्षण यथा हल्का बुखार, खांसी आदि थी किन्तु क्वारंटीन होने के 02 दिन के पश्चात् डाॅक्टरों द्वारा नियमित उपचार के किये जाने के बाद अब हम लोगों में काविड के कोई लक्षण नहीं है तथा हम बिल्कुल स्वस्थ है।
जनपद स्थित क्वारंटीन सेन्टर होटल महिमा रिसाॅर्ट, नेताला का समिति के सदस्यों द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान आशीष कुड़ियाल, प्रबन्धक, होटल महिमा रिसाॅर्ट, नेताला तथा नोडल अधिकारी दशरथ प्रसाद नौटियाल उपस्थित थे।
टैक्सी स्टैण्ड एवं बस स्टैण्ड का समिति के सदस्यों द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान बचन सिंह पंवार,अध्यक्ष टैक्सी यूनियन तथा जसपाल सिंह रावत,अध्यक्ष बस यूनियन ने समिति के सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि टैक्सी में परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित सीटों अथवा वाहन क्षमता के अनुसार ही यूनियन के सभी वाहन चालकों द्वारा पैंसेंजर को गाड़ी में बिठाया जा रहा है l सभी यात्रियों को वाहन चालकों द्वारा बिना मास्क के टैक्सी में नहीं बिठाया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से एन0जी0ओ0 के माध्यम से यूनियन को मास्क वितरण तथा नगर पालिका परिषद से बस एवं टैक्सियों तथा यूनियन परिसरों को सप्ताह में कम से कम 01 बार सैनिटाईज करवाये जाने हेतु अनुरोध किया ।
यूनियन की बस में एक पैसेंजर द्वारा मास्क न पहने जाने पर समिति के सदस्यों द्वारा उक्त वाहन चालक तथा वाहन मालिक को किसी भी व्यक्ति को बिना मास्क के गाड़ी में न बिठाये जाने हेतु निर्देशित किया गया l यह भी निर्देश दिये गये कि कोविड के लक्षण यथा खांसी, बुखार आदि वाले व्यक्ति को गाड़ी में न बिठाया जाय तथा कोविड के लक्षण वाले व्यक्तियों की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र अथवा जिला प्रशासन की दी जाय।
बस एवं टैक्सी यूनियन परिसर में कोविड से सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों एवं वाहन चालकों की थर्मल स्क्रीनिंग करवायी जा रही है ।
बस एवं टैक्सी यूनियन परिसर में यात्रियों के जागरूकता हेतु जिला प्रशासन/नगर पालिका द्वारा यूनियन परिसर में कोविड संक्रमण बचाव सम्बन्धी बैनर, पोस्टर आदि लगवाये जा रहे है ।
वाहन चालकों द्वारा वाहन की क्षमता से अधिक यात्री बिठाने, वाहन में यात्रियों द्वारा मास्क न पहने जाने पर जिला प्रशासन/पुलिस/परिवहन विभाग द्वारा नियमित संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

